अब Jio के हर यूजर को नहीं मिलेगी अनलिमिटेड वॉइस कॉल, ये है वजह लेट्स न्यूज़ अपडेट प्रजापति मोटर इन्सुरेंस के द्वारा
रिलायंस जियो के नेटवर्क पर अब सभी कस्टमर्स को अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग नहीं मिलेगी। अभी Jio हर यूजर को अनलिमिटेड वॉइस कॉल देता है।
सितंबर 2016 में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमेन मुकेश अंबानी ने कहा था कि जियो पर वॉइस कॉल लाइफटाइम फ्री होगी लेकिन अब यह बात गलत साबित होती नजर आ रही है। जियो वॉइस कॉल्स को लिमिटेड करने वाला है। कुछ यूजर्स अब रोजाना 300 मिनट ही वॉइस कॉल फ्री में कर सकेंगे। जियो प्रायोरिटी टीम ने भी इस बात को कंफर्म किया है।
ट्राई नहीं ये है वजह
जियो ट्राई या किसी दूसरी संस्था के चलते यह निर्णय नहीं ले रहा बल्कि यह फैसला खुद कंपनी का है। हालाकिं यह सभी कस्टमर्स के लिए नहीं होगा। सिर्फ कुछ कस्टमर्स के लिए वॉइस कॉलिंग लिमिटेड की जाएगी। किन कस्टमर्स के लिए लिमिटेड होगी कॉलिंग जियो प्रायोरिटी टीम के अनुसार कुछ यूजर्स जियो के अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग स्कीम का मिसयूज कर रहे हैं। उदाहरण के तौर पर देखें तो कुछ यूजर्स जियो के जरिए प्रमोशन एक्टिविटी करने में लगे हैं। ऐसे यूजर्स जियो से 10 घंटे तक वॉइस कॉल कर रहे हैं। इन्हीं कस्टमर्स के लिए वॉइस कॉलिंग का टाइम लिमिटेड किया जाएगा।








